
RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है।

उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत हाल में बिगड़ी, और वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। 81 साल की उम्र में शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली।
शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और अध्यक्ष थे। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ जिला के नेमरा गांव में हुआ। पिता शोभराम सोरेन की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसके फलस्वरूप 2000 में झारखंड बना। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और दुमका से आठ बार सांसद चुने गए। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद थे।


