
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कास्टर टाउन स्थित एक होटल के कमरे में रुके कांवरिया के साथ एक घटना घट गयी।जिसे लेकर रायपुर छत्तिसगढ़ निवासी कांवरिया रितेश खत्री ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि वे सभी परिवार के साथ 10 लोग देवघर बाबा मंदिर पूजा करने आये थे। कास्टर टाउन स्थित होटल महादेव पैलेस में 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे कमरा नंबर 202, 204, 208 और 207 रहने के लिये बुक कराया। 29 जुलाई को ही रात करीब 11.30 बजे सभी लोग भाड़े का वाहन कर सुल्तांनगंज जल भरने के लिये निकल गये।

बताया कि कमरे की चाभी होटल के प्रबंधक को थमा दिया था। 30 जुलाई को दिन के 3.45 बजे के करीब बाबा धाम पूजा अर्चना कर होटल के कमरे में लौटे। तो देखा कि कमरा नंबर 204 में बैग में रखे 40 हजार रुपया नकद गायब है। उपरांत सभी लोग शिकायत देने नगर थाना पहुंचे। नगर पुलिस शिकायत लेकर होटल में लगे सीसीटीवी की जांच करने में जुट गयी है।


