
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर के पास बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पहुंचा देवघर सदर अस्पताल जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में विरोजी गांव घायल निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह देवघर से बाइक पर बैठकर जा रहा था। उसी क्रम में रखिया गांव निवासी अंतू केसरी रंजन केसरी एवं लक्ष्मी यादव बिजली का तार बीच रास्ते में अचानक खींच दिया।

जिससे वह तार यह चपेट में आ गया और बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना रिखिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।


