
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में रिखिया थाना क्षेत्र के पैसारदह निवासी जितेंद्र यादव, राजेश यादव और पप्पू यादव के नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि पुराना जमीन विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है। उसके बावजूद भी गांव के कुछ लोग जमीन पर जबरदस्ती बीज बोने का काम कर रहे थे।

जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी लोग लाठी डंडा कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



