
Deoghar Crime News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके सारवां रोड स्थित कुंडा मोड़ के नजदिक 02 जुलाई को छिट करनीबाग लक्ष्मीनगर निवासी दिनेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में जब मृतक का पॉकेट चेक किया गया था तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया था।

पिस्टल बरामदगी को लेकर कुंंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि सदर अस्पताल स्थित ओपी प्रभारी राजकुमार टुडू द्वारा पोस्टमार्टम कराने से पूर्व मृत्यु समिक्षा प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा था।
उसी क्रम में मृतक के दाहिने पॉकेट से एक देशी पिस्टल और मैगजीन में 04 जिंदा कारतुस बरामद किया गया था।
दिनेश कुमार सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस नामजद अरोपियों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है।
अपराधियों को दबोचने के लिये पुलिस तकनिकि सहायता भी लेने में जुटी है। घटना के तीन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में विफल रही है।



