Deoghar: बुद्धा स्मृति सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रभारी जय नारायण त्यागी ने तीन नामजद के खिलाफ नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोपितो पर बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसकर पीपल पेड़ काटने, गंदगी फैलाने, रंगदारी मांगने व हथियार का भय दिखाकर मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा है कि सोसाइटी की बाउंड्री नंदन पहाड़ के आसपास है। देखने गया तो पाया कि बाउंड्री तोड़कर पीपल पेड़ काटकर गायब कर दिया गया है। वहीं पंखा, कागजात, कुर्सी आदि भी ले भागने का आरोप लगाया है।
वहां तीन लोगों ने आकर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दी, जिसका आरोप लगाया गया है।

मामले में नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है।



