
Deoghar: रविवार को संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के द्विवार्षिक आमसभा 2023-25 सह निर्वाचन सत्र 2025-27 का आयोजन निजी होटल सभागार में किया गया।

आमसभा की शुरुआत सभागार में मौजूद सभी सदस्यों के स्वागत अभिवादन के साथ किया गया।

इसके साथ ही आम सभा में संशोधन प्रस्ताव लिया गया। जिसमें अब चैंबर के सभी 6 पदों 9 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव होंगे। पहले अध्यक्ष, महासचिव और 13 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होता था।
दोपहर 2:30 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। करीब बजे मतदान की समाप्ति हुई।
संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर का चुनाव संपन्न होने के बाद मतों की गिनती पूरी की गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाचन समिति के अध्यक्ष विभूति ठाकुर और सह अध्यक्ष बजरंग बथवाल और आलोक मिश्रा ने 17 प्रत्याशियों में से विजयी 13 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।
विजयी प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. पंकज कुमार सुल्तानियां
2. पंकज कुमार भालोटिया
3. संजय कुमार बंका
4. लक्ष्मण भाई पटेल
5. जितेश राजपाल
6. पीयूष जायसवाल
7. सर्वेश कुमार मोदी
8. विवेक अग्रवाल
9. ध्रुव केजरीवाल
10. नितेश बथवाल
11. कनिष्क कश्यप
12. आलोक
13. ऋषिराज कुमार सिंह
इस तरह चुनाव समिति ने उपरोक्त 13 कार्यकारिणी सदस्य और अध्यक्ष के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा तथा महासचिव के रूप में निरंजन कुमार सिंह के निर्वाचन की घोषणा की है।
अब निर्वाचन समिति की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक की जाएगी जिसमें 3 उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव का चयन किया जाएगा और उनके नामों की घोषणा की जाएगी। नई निर्वाचित कार्यसमिति आगामी दो वर्षों तक अपनी सेवाओं से उद्योग व व्यापार जगत को अपना प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा।


