
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में टोटो पलट जाने से महिला घायल हो गयी है।

घायल दुलासरी कोल गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र के दुल्लाडीह गांव की रहने वाली है। वहीं एक अन्य हादसे में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पतवारा गांव निवासी राधे तांती बाइक गिरकर घायल हो गए।

जबकि तीसरी घटना में सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी अंजु कुमारी को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिस कारण वह घायल हो गई।
सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


