
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

बुधवार की सुबह जसीडीह थाना क्षेत्र के कालीपुर के पास एक बाइक और टोटो में टक्कर हो गई। इस घटना में महतोडीह निवासी बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। घायल का नाम सरस्वती देवी और विनोद रवानी है।

घायल विनोद ने बताया कि वह कुछ काम से बाइक से पत्नी के साथ सरसा कुशमाहा गावं जा रहा था। इस दौरान कालीपुर के पास एक अनियंत्रित टोटो ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक से दोनों गिरकर घायल हो गए।
बीते मंगलवार की देर रात को हुए सड़क दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा निवासी रमेश यादव कभी रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि वह गिरिडीह जिला के चतरो से काली पूजा का प्रसाद खाकर वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में अंधरीगादर के पास उसकी बाइक और नियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
उपरांत उसे जसीडीह पुलिस की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
अन्य घटना में बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर एक बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 वर्षीय सूरज दास 35 वर्षीय सुभाष दास, 35 वर्षीय संदीप दास के नाम शामिल हैं।


