
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपासिया गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई वही बचाने के चक्कर में उसका पिता भी घायल हो गया। मृतक का नाम 17 वर्षीय बबलू कुमार पिता इन्दर पंजीयर है।

घटना कि बावत बताया जाता है कि बबलू ट्रेक्टर से खेत का जुताई करा रहा था। खेत के के बगल से पटवन के लिए लगाया गया मोटर का तार गुजरा हुआ था। खेत कि जुताई कर रहे ट्रेक्टर चालक ने उसे मोटर का तार हटाने को कहा।

उपरांत वह तार हटाने चला गया उसी दौरान वह करंट कि चपेट में आ गया। उसे बचाने गए उसके पिता भी करंट कि चपेट में आ कर घायल हो गए।
आसपास खेत में काम कर रहे लोग दौड़े और दोनों को बिजली के तार से अलग किया। उपरांत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां देखने के बाद डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल उसके पिता कि हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।



