
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के सारवां रोड स्थित शहीद आश्रम मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम दिलीप यादव है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के धपवा गांव का रहने वाला है। उसके साथी के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घायल ने बताया कि वह सैंट्रींग का काम करता है। बताया जाता है कि शहिद आश्रम रोड के पास यातायात पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में वह भी वहां बाइक से पहुंचा। उसने तो हेलमेट पहन रखी थी लेकिन उसके बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति हैलमेट नहीं पहना था। पुलिस द्वारा उसे जांच के लिये रूकने का इशारा किया गया। लेकिन वह पुलिस से बचने के लिये बाइक लेकर तजी से भागने का प्रयास किया।
उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह गिर कर घायल हो गया।


