
Deoghar: शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ इलाके की है। घायल महिला का नाम 47 वर्षीय प्रेमा देवी है। जो हाथी पहाड़ की रहने वाली है।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।

स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने बेटे अभय कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर तारापीठ पूजा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रास्ते में कीचड़ रहने की वजह से में स्कूटी अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। इस घटना में उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर दो अन्य घटना में घायल हुए दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोनरिया निवासी स्टीफान मरांडी और देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा निवासी बालेश्वर तूरी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।


