
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम चंन्दन राय है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर का रहने वाला है।

बताते चलें कि 12 दिसंबर 2024 को किशोरी के पिता ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था।
उसी समय से वह फरार चल रहा था।


