
Deoghar : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम 38 वर्षीय सुदीन प्रसाद यादव है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेगानी गांव का रहने वाला है।

घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि सुदीन बाइक से कुछ घर के काम के से मंगलवार कि सुबह कहीं गया था। वापस लौट रहा था उसी क्रम में रोशनियां गांव के पास एक बछड़ा अचानक बाइक के सामने आ गया।

जिससे बाइक टकरा गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुदीन बहुत तो सौम्य स्वभाव का था।
उसे एक 10 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है। वह किसानी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


