
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के रहने वाले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक का नाम 45 वर्षीय विजय चौधरी है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदहिया का रहने वाला था।

बताया जाता है कि गुरूवार की देर रात को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। परिजनों द्वारा उसे पहले इलाज के लिये मोहनपुर सीएचसी केन्द्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्वजन उसे देर रात को इलाज के लिये सदर लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर इलाज चलने के उपरांत उसकी मौत हो गयी।इधर मृतक के ससुर धनबाद जिला के विकास नगर निवासी शंकर चौधरी ने बताया कि दामाद हमेशा उसकी बेटी के साथ मारपीट करने के साथ- साथ कई तरह से प्रताड़ित करते रहता था।
गुरूवार को सुबह वह बेटी के घर पंचायती के लिये आया था। मामले को लेकर मोहनपुर थाना में आवेदन दिया था। बीते गुरूवार को दामाद शंकर सहित परिवार के सभी सदस्य थाना गये। थाना में समझौता कराने के बाद शाम को सभी लोग वापस लौट रहे थे।
उसी दौरान दामाद ने परिजनों से कहा कि आप लोग आगे बढ़िये हम कुछ देर में घर पहुंचते हैं। कहा कि रात को दामाद काफी नशे की हालत में घर पहुंचा। कुछ देर बाद उसे बैचेनी होने लगा।
उपरांत उसे इलाज के लिये लेकर गये। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बैद्यनाथ धाम पुलिस को इस बावत जानकारी दे दी गयी है।


