
Deoghar: आज 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढिय़ा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया।

इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
इसके अलावा पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने अध्यक्ष को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


