
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के जरूआडीह निवासी एक 48 वर्षीय सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। मृतक का नाम मिथलेश कुमार प्रभाकर है जो मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमरपुर गांव के रहने वाले थे।

वह वर्ष 2015-16 से जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र स्थित दढवा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यरत थे।

पुलिस को दिये बयान में मृतक की पत्नी पूजा कुमारी ने कहा है कि सोमवार की रात को वह खाना खाकर टहल रहे थे। टहलने के दौरान अचानक वे गिर पड़े और बेहोश हो गये। उपरांत वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज को सूनकर आसपास के लोग दौड़े। उसके बाद उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


