
Deoghar: देवघर नगर थाना में बाइक छिनतई के दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपितों में करनीबाग निवासी प्रशांत झा व शिवगंगा के समीप निवासी महेश सरेवार शामिल है। घटना को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढीदुलमपुर निवासी साजन कुमार सिंह ने दो नामजद सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ नगर थाना में बाइक छिनतई किए जाने को लेकर एफआइआर दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि नौ मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक का बैटरी लेने बैजू मंदिर गली स्थित एक दुकान में गया था। उसी दौरान दोनों नामजद आरोपित वहां पहुंचा और बाइक की चाबी छीन लिया और एक लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। इस दौरान हाथापाई व बकझक भी हुई। इसके बाद दोनों आरोपित उनकी बाइक लेकर भाग गए।

पीड़ित ने तुरंत डायल-100 पर दी। कुछ देर बाद आरोपितों ने फोन कर धमकी देते हुए कहा की रुपये पहुंचाकर गाड़ी ले जाओ। उसी रात करीब 10:40 बजे दो अन्य व्यक्ति के के साथ दोनों नामजद आरोपित पीड़ित के घर ठाढीदुलमपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि एक लाख रुपये पहुंचाओ, नहीं तो गाड़ी भूल जाओ और जान मारने की धमकी भी दिया।
पुलिस मामला दर्ज अनुसंधान में जुटी थी। उसी क्रम में दोनों नामजद आरोपितों के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों को पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया।


