
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा मोड़ के समीप बाइक व आटो के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महुआडाबर गांव निवासी दिलीप दास व लालटू दास को इलाज के लिए मोहनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल दिलीप की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में दिलीप को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। घटना के संबंध में घायल के रिश्तेदार उमेश दास ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मोहनपुर सामान की खरीदारी करने जा रहे थे। उसी दौरान घाघरा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही आटो ने जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है।


