
Deoghar: देवघर के शहीद आश्रम रोड में रहने वाले शंभू सिंह के पुत्र करण कुमार ने तीसरे अटैंप्ट में सिविल सर्विसेज की परीक्षा क्रैक कर नाम रौशन किया है। करण को 174वां रैंक हासिल हुआ है।

करण आइआइटीयन हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में जेपी मॉर्गन कंपनी में जॉब कर रहे हैं। करण ने जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल से मैट्रिक और डीपीएस बोकारो से प्लस टू की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने आइआइटी बीएचयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। फिर बेंगलुरु में जॉब करने लगे।

करण ने बताया कि उसने जॉब करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी की। पहले अटेंप्ट में मेंस में सफलता नहीं मिली। दूसरे अटैप्ट में मेंस तो निकला लेकिन इंटरव्यू में सफल नहीं हुए। तीसरे बार के लिए उन्होंने स्टडी लीव ली और देवघर में अपने घर में रहकर तैयारी की। ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल मंगवाकर तैयारी की और इस बार 174 वां रैंक पाने में सफल हुए।
उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों से ही सिविल सर्विसेज के प्रति झुकाव था। लेकिन पहले पढ़ाई पूरी करने का प्रेशर था। पढ़ाई पूरी करके जब जॉब करने लगा।
तो अपने सपने को साकार करने के लिए तैयारी शुरू की।
करण दो बार की असफलता से निराश नहीं हुए, लगे रहे। करण ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिंकी देवी और पिता शंभू सिंह के अलावा सभी शिक्षकों और दोस्तों को दिया है।
बता दें कि करण के पिता का देवघर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।



