
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने रंगदारी मांगने, लूटपाट करने एवं गोली मारकर घायल करने के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

इन सबों के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है। जेल गये आरोपितों में ऋषि रंजन कुमार साकिन नारही पकरिया थाना कुंडा, मोहन यादव उर्फ लाल मोहन यादव साकिन बरदहिया थाना मोहनपुर, अमीत कुमार साकिन बगोईया थाना मारगोमुंडा, रितेश कुमार तुरी साकिन किशनीडीह, रघुनाथ कुमार मंडल साकिन तपोवन, संदीप कुमार मंडल साकिन किशनीडीह तपोवन थाना कुंडा के नाम शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला
कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी के पास बीते रविवार को हथियार बंद अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में एक व्यक्ति को घायल हो गया था। घटना के उपरांत घायल यशोदा मोडिकल दुकान के संचालक प्रमोद कुमार ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें ऋषि कुमार, अमित कुमार यादव और मोहन कुमार सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था। अपराधियों ने उससे 50 हजार की रंगदारी की भी मांग की थी। फायरिंग के क्रम में अपराधियों ने उसके दुकान में तोड़फोड़ भी किया था और करीब 40 हजार रूपये भी लूट लिये थे।
मामला दर्ज करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुनि नगर अंचल अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें कुंडा थाना प्रभारी पुअनि संतोष कुमार मंडल, पुअनि मोतीराम देवगम, सअनि सतेन्द्र कुमार, सअनि शिवयतन मुर्मू, सअनि छोटन मुर्मू, सअनि नवीन पासवान, सअनि चुन्नू मंडल, आरक्षी चंदन कुमार साह, प्रवीण कुमार एवं अन्य बल शमिल थे।
बताया जाता है कि टीम को गुप्त सूचना मिली की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधकर्मी तपोवन पहाड़ी पर छीप कर रह रहें हैं। उक्त सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी कर तपोवन पहाड़ से घटना में शमिल छह अपराधियों को दबोच लिया गया।


