
Godda: गोड्डा जिले में सरकारी शेड गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। साथ ही छह बच्चे घायल भी हो गए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। मामला गोड्डा जिला के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमला गांव के संथाली टोला की है।

घटना की सूचना मिलते ही मंत्री संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव सदर अस्पताल पहुंचे।
घटना के संबंध में रजनीश यादव ने कहा कि इलाके में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण सभी बच्चे घर से निकलकर एक पुरानी सरकारी शेड के नीचे खेल रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश से शेड ढह गया। छत गिरने से लगभग 6 से 7 लोग दब गए थे। जिसमें से 14 वर्षीय अमीन सोरेन की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। वहीं दो किशोर की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों में श्री हांसदा और मार्शल सोरेन शामिल हैं।
घटना में मृतक आमीन सोरेन के माता पिता नहीं है।
मंत्री के बेटे रजनीश यादव के अस्पताल पहुंचने पर पर गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर करने की पहल की गई है। वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पंकज यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सहयोग करने की बात कही है।


