
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत गिद्दी पाथर गावं के कनवटी टांड के पास गुरुवार कि सुबह पलाश के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता एक 24 वर्षीय युवक का शब बरामद किया गया है।

मृतक का नाम अंजन कुमार है जो गिधीपाथर गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि आसपास के लोग सुबह शौच के लिए निकले थे। इस दौरान कनवटी टांड के पास पलाश के पेड़ से फांसी पर लटकता हुआ अंजन कुमार को देखा। मृतक का स्कूटी वाहन भी घटनास्थल से कुछ दुरी पर पड़ा था। जानकारी मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। उपरांत इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतरा गया।
मृतक के शव का पंचनाम कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक देवघर शहर में स्थित एक बैटरी दुकान में काम करता था। मृतक बुधवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर देवघर गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा।
परिजन देर रात से ही उसकी खोज भी शुरू कर दिए थे। गुरुवार की सुबह उसका शव फांसी से लटका हुआ मिला। इधर परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। जसीडीह पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



