
Deoghar : देवघर जिले के सोनारायथाठी थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार माता-पिता व 7 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्साक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में परिजन सोनू कुमार ने बताया कि सभी सारवां थाना क्षेत्र के मालघा घाट से नौखिल गावं बाइक से जा रहे थे।
उसी क्रम में ब्रह्मपुर गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया।
इस घटना में चंदा कुमारी एवं बैद्यनाथ कुमार व उनके साथ 7 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं घटना की जानकारी सोनारायथाढ़ी थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


