
Deoghar : दुमका जिला के सरैयाहट थाना क्षेत्र के काठिया चौक के पास तेज रफ्तार एक ऑटो पलट गया। इस घटना में बुर्जूग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। पहले दोनों को परिजन इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सीएचसी केन्द्र ले गये।

जहां देखने के उपरांत 70 वर्षीय चिकनीया गावं निवासी जगरनाथ ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी 67 वर्षीय प्रेमलता देवी को बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिये बयान में मृतक का पोता भवेश ठाकुर ने कहा है कि उसके दादा- दादी अपना पैंशन का रूपया निकालने कोठिया सीएसपी केन्द्र गये थे। रूपया निकालकर ऑटो से वापस घर लौट रहे थे।
ऑटो चालक वाहन को तेजगति और लापरवाही से चला रहा था। उसी दौरान कोठिया चौक के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
दोनों को इलाज के लिये पहले सैरायाहाट सीएचसी केन्द्र ले गये। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने दादा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दादी को बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया।
कहा है कि दादी को देखने के उपरांत सदर अस्पताल के डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया।


