
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ढकोडीह गांव के रहने वाले एक सात माह के बच्चे की हत्या का आरोप उसके ही दादा-दादी पर कर दिए जाने का लगाया गया है। शनिवार के शाम से सात माह का मासूम शिवांश गायब था।

बताया जाता है कि बच्चे का पिता मालवाहक ऑटो चलाने का कार्य करता है। वह शनिवार सुबह वाहन चलाने चला गया था। पत्नी चंचला कुमारी अपने बच्चे, सास पंचा देवी और ससुर बाजो यादव के साथ घर पर थी।

बच्चे के पिता चन्दन यादव ने बताया कि वह जब शाम 6 बजे घर लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि सास ससुर ने शिवांश को खेलाने के बहाने 5 बजे ले गई तब से बच्चा गायब है। ससुर शाम से भी गायब है। सभी लोग बच्चे को खोजने में जुट गए। बच्चे की दादी भी कुछ देर बाद घर लौटी और शक नहीं हो इसलिए सभी के साथ खोजबीन में जुट गई। उसी दौरान रात करीब 9 बजे वह भी गायब हो गई। रातभर बच्चे को खोजा लेकिन नहीं मिला।
रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे उसी क्रम में घर से 500 मीटर दूर स्थिति सूखे तालाब के 15 फिट गड्ढे में बच्चे के शव को देखा। उपरांत घर वाले को जानकारी दी गई। घर वाले वहां पहुंचे और बच्चे के शव को उठा कर सदर अस्पताल लाया।
बच्चे के पिता ने अपने माँ पंचा देवी और पिता बाजो यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुंडा पुलिस ने छापेमारी कर दादी पंचा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।


