
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के संग्रामलोढ़ीया गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर भैंसूर द्वारा भाभू के साथ मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है। घायल महिला का इलाज देवघर सदर अस्तपाल में किया जा रहा है।

पुलिस को दिये बयान में घायल रीना देवी ने पूर्व के जमीन विवाद को लेकर भैंसूर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि पूर्व से दोनों परिवार के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उसके भैंसूर अजीत देव उसके पति अजय प्रसाद देव के साथ मारपीट किया था। जिसका मामला भी थाना में दर्ज कराया गया था। कहा है कि 21 मार्च की सुबह सात बजे घर के सामने स्थित पेड़ से कटहल तोड़ने गयी थी। उसी दौरान भैंसूर डंडा लेकर गाली- गलौज करते हुए वहां पहुंचा और जान मारने की नियत से सर पर वार कर दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हो हल्ला सूनकर आसपास के लोग जूटे तब उसकी जान बची। इधर बयान लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


