
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए 108 नंबर के ऐंबुलेंस से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में 108 के चालक ने बताया कि भगवानपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से यह व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।


