
Deoghar: देवघर जिले के साइबर पुलिस का ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत जिले कि साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जगंली इलाके में छापेमारी कर सात साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपित गूगल पर अपना फर्जी नंबर कस्टमर केयर के नाम पर अपलोड कर साइबर ठगी करते थे। सात आरोपियों में सर एक के मोबाइल नंबर का प्रतिबिम्ब एप पर शिकायत दर्ज पाया गया है जबकि सात आरोपी के पास से बरामद मोबाइल नंबर/ आईएमईआई पर जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल और 14 सिमकार्ड बरामद किया है।

कौन- कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में जमाल अंसारी, मंसूर अंसारी साकिन मुरलीपहड़ी, शिबू मंडल खजुरियाटांड थाना मार्गोमुण्डा, मुकेश दास, राकेश दास साकिन डुमारथर थाना करों, सूरज कुमार दास साकिन गोबरशाला थाना पथरड्डा, राजेश कुमार दास चित्तोलोढ़िया थाना कुंडा के नाम शामिल हैं।


