Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के बिजडुमरिया गांव के पास दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया।

घायल का नाम गणेश मिर्धा है। उसे इलाज के लिए परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गणेश मिर्धा अपने बाइक से बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान अनियंत्रित एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने इसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।



