
Deoghar Crime News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले 09 साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये सभी साइबर आरोपित फर्जी कस्टमर केयर सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे युजर्स को कैश बैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झासें में लेकर ऑनलाइन ठगी का कार्य करते थे।

जेल गये सारठ थाना क्षेत्र के चकरमारा निवासी ललन कुमार दास पिता कारू दास के पास से ठगी के पांच लाख दस हजार 500 रूपये नकद बरामद किया गया है।
जेल गये 09 आरोपियों में से दो के पास से जब्त मोबाइल नंबर का प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है वहीं सात आरोपितों के मिले मोबाइल नंबर आईएमआईईआई पर जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
सबों की गिरफ्तारी पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अंबा जंगल से गिरफ्तार किया गया है।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में मुन्ना कुमार दास, डब्लू कुमार दास, ललन कुमार दास ग्राम चरकमारा, मो अरसद अंसारी साकिन पिंडारी सभी थाना सारठ, विजय कुमार मंडल ग्राम दरवै थाना बुढ़ई, रौशन कुमार राय, मुकेश कुमार ग्राम चितरपोका थाना मोहनपुर, ललन कुमार दास साकिन बंसवरिया, मिथुन दास ग्राम ढकढका थाना देवीपुर के नाम शामिल हैं।
क्या क्या हुआ बरामद
जेल गये साइबर अपरोपियों के पास से 11 मोबाइल, 10 सिमकार्ड नकद पांच लाख दस हजार पांच सौ, प्रतिबिंब सिम 02 बरामद किया गया है।


