
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित लक्ष्मी मार्केट से बुधवार को दिनदहाड़े ऑटो मालवाहक वाहन की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक निवासी रोहित कुमार मंडल ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि वह ऑटो मालवाहक वाहन लेकर सामान लोड करने लक्ष्मी मार्केट आया था। वहां अपनी मालवाहक वाहन लगाकर सामान लेने के लिए अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो वहां से उसका मालवाहक ऑटो वाहन गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गई है।


