
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के नूतन ठाढ़ी गांव निवासी एक युवती ने जहर खा लिया है। हालत बिगड़ने पर स्वजनों द्वारा पीड़िता चांदनी कुमारी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। इस कारण उसने आवेश में आकर घर में रखा जहर खा लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


