
Deoghar: एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक 35 वर्षीय राहुल राउत जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से कुछ दूरी खेत में अचानक गिरा हुआ था और उसकी सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इस कारण वह बेहोश हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्वजन वहां पहुंचे। उसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया।

वहां जांच करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह किस तरह से गिरा और उसके सिर पर चोट कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक बाबा मंदिर में गठबंधन बांधते का काम करता था। वहीं ये भी पता चला है कि उसे नशा करने की बुरी आदत थी। वह नशे की हालत में अक्सर हंगामा भी किया करता था। उसकी इस आदत से घर के लोग भी काफी परेशान थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा।


