
Deoghar : देवघर -जसीडीह मुख्य मार्ग पर डाबर ग्राम के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई।

मृतक कि पहचान हिरणा निवासी 50 वर्षीय राजू ठाकुर के रूप में हुई है।

घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबर ग्राम के पास की बताई जाती है।
जहां अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


