Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हार्डवेयर दुकान से नकदी सहित मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर दुकान संचालक भुरभुरा मोड़ निवासी अमित कुमार माथुरी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

उसका कहना है कि उसका किराए के मकान में हार्डवेयर का दुकान है। 12 फरवरी को वह दोपहर को दुकान खुला छोड़कर पास में ही कुछ सामान लाने गया था। वापस लौटने पर दुकान के टेबल पर रखा मोबाइल फोन गायब था। खोजबीन करने पर भी मोबाइल सहित गल्ले में रखा 45 हजार रुपया नकद भी गायब पाया।

बाद में दुकान के बाहर आसपास दुकानदारों से पूछताछ किया लेकिन किसी ने कुछ भी बता पाने में असमर्थता व्यक्त किया। इधर-उधर भी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं से कुछ भी पता नहीं चला।
नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।



