
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पराठा गली इलाके में चोरों द्वारा एक बंद घर का ताला तोड़कर 1.35 लाख रूपये नकदी की चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इसे लेकर विकास कर्मकार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि 07 फरवरी को बिहार के लखीसराय स्थित एक रिश्तेदार के गृहप्रवेश कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। 08 फरवरी को दोपहर दो बजे जब वापस लौटा और घर का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखा आलमीरा का लॉकर टूटा हुआ है।

लॉकर के अंदर रखे 1.35 लाख रूपये गायब मिले। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


