
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों छिनतई करने वाले अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है। अपराधी सरेशाम राह चलते महिला और पुरुषों से मोबाइल, रूपये की छिनतई को अंजाम दे रहे हैं। नगर पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ हवा में तीर छोड़ती नजर आ रही है। हालांकि अब पब्लिक ने ही कमान संभाल ली है और बदमाशों को पकड़ पुलिस के हवाले कर रहे हैं।

मंगलवार की शाम 8:00 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सोरेन पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक मजदूर से मोबाइल की छिनतई कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान मजदूर ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पकड़ लिया। लोगों ने तीनों अपराधियों की जमकर पिटाई की।

स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस घटना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची। जब तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। उसी क्रम में एक अपराधी पुलिस से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस हाए हाए का नारा लगाने लगे। नगर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना लेकर चली गई। वहीं घटना स्थल से आरोपियों का एक बाइक भी बरामद किया गया है।
वहीं, बता दें कि बस स्टैंड इलाके से भी पब्लिक ने आज एक मोबाइल चोर को पकड़ पुलिस के हवाले किया है।


