
Deoghar: 100 फीसदी शुद्ध और हॉलमार्क जेवरात की बिक्री करने वाला देवघर का जाना माना ज्वेलरी शॉप बालाजी ज्वेलर्स का दूसरा शोरूम शहर में खुल चुका है।

बरमसिया स्थित अंबेडकर चौक के पास शुक्रवार को बालाजी ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने किया।

शो रूम के प्रोपराइटर सुशील बर्मन ने बताया कि बालाजी ब्रांड का देवघर में यह दूसरा शोरूम है। यह शोरूम हमारे ग्राहकों को बेहतरीन ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। 26 जनवरी तक इस शोरूम में किसी भी ज्वेलरी की खरीदारी पर 50 फीसदी तक मेकिंग चार्ज में डिस्काउंट है।
उन्होंने बताया कि इस शोरूम में हीरे के आधुनिक कलेक्शन हैं। साथ ही सोने के सभी ज्वेलरी 100 फीसदी शुद्धता के साथ एचयूआइडी 916 हॉलमार्क में उपलब्ध है।
ज्वेलरी के कलेक्शन की बात करें तो शो रूम में टर्की डिजाइन, कोलकाता डिजाइन, राजकोट डिजाइन व मुंबई डिजाइन में सुंदर इयर रिंग्स, चेन, नेकलेस, अंगूठी उपलब्ध है।
उद्घाटन के मौके पर राजेश कुमार बर्मन, उदय बर्मन, निरंजन कुमार बर्मन, स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव सहदेव पोद्दार के अलावा कई लोग मौजूद थे।


