
Deoghar: देवघर जिले में शाम को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम नीमा मंडल है जो रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी का रहने वाला है।

वहीं घायल का नाम पिंकू यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के गबालबदिया गांव का रहने वाला है। मृतक 55 वर्षीय नीमा मंडल के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की शाम को वह मजदूरी कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान महेश महाराज स्कूल के पास एक अंज्ञात ट्रक धक्का मारते हुए फरार हो गया। उसके साथ आ रहे हैं साथियों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन का रो -रो में बुरा हाल है। वहीं दूसरी घटना जसीडीह थाना इलाके के लालूडीह के पास कि है। दो बाइक के बीच हुए टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का नाम पिंकू यादव है जो गबालबदिया गावं का रहने वाला है। घटना की बाबत उसके भाई ने बताया कि दोनो बाइक में बैठकर हटिया जा रहे थे। उसी दौरान लालूडीह के पास एक बाइक सवार ने उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में उसका भाई पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।


