
नगांव (असम): जिले में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक यातायात सब इंस्पेक्टर को काफी दूर तक घसीटता ले गया। स्कूटी चालक बिना हेलमेट का था। साथ ही स्कूटी पर दोहरी सवारी भी थी। यातायात सब इंस्पेक्टर ने जब स्कूटी को पकड़ा तभी वे स्कूटी को भागाने लगे, जिसके चलते वह सड़क पर गिर पड़े और कुछ दूर तक घसीटते चल गए। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस अधिकारी को चोट भी लगी है।

पुलिस के अनुसार नगांव जिला के नगांव महाविद्यालय चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस शुक्रवार को तलाशी अभियान चला रही थी। तलाशी अभियान के दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी (एएस-02एल-1023) वहां से गुजरी।

स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और स्कूटी पर दोहरी सवारी भी थी। कोरोना प्रोटोकाल के तहत दो चक्का वाहन पर दोहरी सवारी प्रतिबंधित है। बिना हेलमेट पहने स्कूटी चालक हैबरगांव निवासी मुजाहिद रफिकुल अहमद को यातायात पुलिस ने रुकने का इशारा दिया।
पुलिस को देख स्कूटी चालक काफी तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर निरंजन दिहिंगिया ने स्कूटी को पकड़ लिया, लेकिन स्कूटी चालक तेज रफ्तार से भागने लगा, जिसके चलते पुलिस अधिकारी सड़क पर गिर पड़े।
हालांकि, उनका हाथ स्कूटी को पकड़े हुए था, जिसके चलते स्कूटी चालक उनको काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस घटना में पुलिस अधिकारी को चोट भी लगी है।
स्कूटी समेत चालक व पीछे सवार मौके से फरार होने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी का पीछाकर स्कूटी समेत दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मौके पर एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार पुलिस के तलाशी अभियान को कैमरे से सूट कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना की पूरी तरह से कैमरे में कैद हो गयी है।
इसे भी पढ़ें:
- Ranchi से अगवा बच्ची को Gaya में सकुशल मुक्त कराया, तीन युवक गिरफ्तार
- किन्नर समाज को सरकारी योजनाओं और राजनीतिक अधिकार देने की मांग, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
- Deoghar में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद
- Deoghar: कोर्ट परिसर से भागा साइबर अपराधी, लोगों की मदद से पुलिस ने दोबारा दबोचा
- Deoghar: गोल्ड बॉन्ड निवेश के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई बिहार पुलिस


