
Deoghar: नववर्ष को ध्यान में रखते हुए देवघर शहर में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर यातायात रूट जारी किया गया है।

एसडीएम रवि कुमार ने सीसीआर डीएसपी के पत्र के आधार पर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाये रखने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के तहत 30 दिसंबर को सुबह छह बजे से एक जनवरी-2025 तक रात के 10 बजे तक विधि-व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए वाहनों का पड़ाव तथा यातायात व्यवस्था, वाहनों के नो-इंट्री जोन व रूट डायवर्ट जोन बनाये गये हैं। मंदिर क्षेत्र व आसपास के इलाके में भी नो-इंट्री जोन बनाया है।
यहां वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध
- पटेल चौक से मंदिर जाने का रास्ता
- जलसार से मंदिर जाने का रास्ता
- सब्जी मंडी से मंदिर जाने का रास्ता
- भारती होटल से मंदिर / मानसिंधी जाने का रास्ता
- जोरा तालाब से मंदिर जाने का रास्ता
- शिवराम झा चौक से मानसिंघी जाने का रास्ता
- मानसिंघी से मंदिर जाने का रास्ता
- सम्राट होटल से मंदिर जाने वाला रास्ता
- हिंदी विद्यापीठ से मंदिर जाने का रास्ता
- सीता होटल से शिवगंगा जाने का रास्ता
- मिलन पैलेस से मंदिर जाने का रास्ता
- लक्ष्मीपुर चौक से शिवगंगा/ मंदिर जाने का रास्ता
- मंदिर मोड़ से मंदिर जाने का रास्ता
- आजाद चौक से मंदिर जाने का रास्ता
- धोबिया गली से मंदिर जाने का रास्ता
- ड्रोलिया गली से मंदिर जाने का रास्ता
- डोमासी गली से मंदिर जाने का रास्ता।
भारी वाहनों का रूट किया गया डायवर्ट
- दुमका की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य मालवाहक वाहन हिंडोलावरण के रास्ते कुंडा मोड़ व कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर जायेंगे।
- गोड्डा की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन मोहनपुर के चौपा मोड़ से कुंडा मोड़, कोरियासा होते हुए गिरिडीह की ओर जायेंगे।
- गिरिडीह की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन कोरियासा चौक से तपोवन व हिंडोलावरण होते हुए दुमका की ओर जायेंगे।
- रोहिणी की ओर से आने वाले भारी वाहन रोहिणी शहीद द्वार के रास्ते जसीडीह की ओर जायेंगे।
- टाभाघाट मोड़, चकाई, जमुई की ओर से आने वाली भारी वाहन टाभाघाट मोड़ होते हुए भागलपुर, दुमका, गोड्डा जाने वाली वाहन टाभाघाट मोड़ से बायें दुमका, मोहनपुर की ओर जायेंगे।
- मोहनपुर बाजार मोड़ भागलपुर/गोड्डा की ओर से आने वाली भारी वाहन मोहनपुर बाजार मोड़ से होकर मोहनपुर बाजार मोड़ से रिखिया होते हुए दर्दमारा बार्डर, चकाई व जमुई की ओर जायेंगे।
- सुल्तानगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन कोठिया मोड़ होते हुए कोठिया मोड़ से बायें रिखिया आश्रम होते हुए मोहनपुर बाजार की ओर जायेंगे।


