
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी सरोज झा की चोरी हो चुके मोबाइल फोन से अवैध निकासी की गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उसका मोबाइल फोन की चोरी हो गई थी। घटना को लेकर उसने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। इसी बीच उसके चोरी की मोबाइल फोन से सात बार में 29 हजार 681 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

निकासी किए जाने का पता उसे बाद में चला। तब उसने मामले की शिकायत थाना में की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



