
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में बहला- फुसला कर शादी करने की नियत से नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

मामले में बिहार के बांका जिला के रहने वाले कुंदन राज पंडित को आरोपी बनाया है।

मामले में कहा है कि 10 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की 15 वर्षीय बेटी को बहला- फुसलाकर शादी के नियत से घर से भगा ले गया है।
इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


