
New Delhi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदर्शन करने उनके आवास पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह पहुंचे।

हाथों में गुलाब और तख्ती लेकर आवास के बाहर खड़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता मोहब्बत से बात करने का नारा लगा रहे थे। तभी एमपी दुबे अपने आवास से बाहर मिठाइयों से भरी थाली के साथ निकले और सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाइयां खिलाई।

इस दौरान निशिकांत दुबे को भी विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने मिठाइ वापस खिलाया और गुलाब सौंपा।
वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुबे ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। ये कार्यकर्ता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके बयान के विरोध में गुलाब के फूल लेकर उनके दिल्ली स्थित आवास पर एकत्र हुए थे। क्लिक कर आप भी देखें…
VIDEO | BJP MP Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) offers sweets to NSUI workers, who had gathered at his Delhi residence, carrying roses, to protest against his statement on LoP Lok Sabha Rahul Gandhi.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Cy7LxnyLaj
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2024


