
Deoghar: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में रेलयात्री गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंचकर बेहोश रेलयात्री को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

उसके पहचान के लिए उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यात्री को होश नहीं आया था।



