
Deoghar: देवघर नगर थाना में मोबाइल छिनतई को लेकर शहर के अलग- अगल इलाके के रहने वाले दो लोगों ने मामला दर्ज कराया है।

पुरनदाहा निवासी आर्यन शर्मा ने कहा है कि वह पैदल चल रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उसके पास पहुंचा और हाथ से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गये।

दूसरा मामला बरमसिया निवासी आकाश कुमार ने दर्ज कराया है। कहा है कि रात को वह धनबाद से वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में अंबेडकर चौक के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्त्ति अचानक उसके करीब आया और हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गया।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


