
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के अंदर स्पार्की कंपनी के नकली जींस बेचने के आरोप में तीन कपड़ा दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला ब्रिक्स आई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मेनेजींग डायरेक्टर गीता कॉलोनी थाना दिल्ली निवासी परविंदर सिंह ने नगर थाना में दर्ज कराया है। जिसमे खुशबु रेडीमेड दुकान के संचालक प्रेम प्रसाद यादव, दीप सीखा रेडीमेड दुकान के मालिक अनिल प्रसाद केशरी, गीतांजलि दुकान के मालिक किशन मुरारी वर्णवाल को आरोपी बनाया है।

छापेमारी में खुशबू रेडीमेड दुकान से 15 पीस स्पार्की कंपनी का नकली जींस, दीप सीखा रेडीमेड दुकान से 14 पीस और गीतांजलि रेडीमेड दुकान से 36 पीस नकली स्पार्की कंपनी का जींस बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


