
Ranchi: एसीबी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की रात झारखंड सरकार की ओर से जारी कर दी गई है।

साथ ही झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, एक बार फिर अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है। इसके अलावा अंबर लकड़ा को जैप तीन कमांडेंट के पद पर पदस्थापित किया गया है।



