
Deoghar: झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान बुधवार, 20 नवंबर को होना है। जिसको लेकर प्रचार प्रसार सोमवार की शाम समाप्त हो चुका है।

दूसरे चरण में कोयलांचल और संथाल की सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है कि चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बिहार के सांसद पप्पू यादव देवघर में जमे हुए हैं। कहा है कि इसकी शिकायत जिले के डीसी को भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सांसद निशिकांत ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।



